खेत के कुएं में मिली युवती की लाश, हाथ में बंधा काला धागा ही बची एकमात्र पहचान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
सिराली। थाना क्षेत्र के ग्राम महेंद्रगांव के किसान रोहित गौर के खेत के कुएं में एक युवती जिसकी उम्र लगभग 21 वर्ष की क्षत विक्षत लाश मिली। लाश को देखते ही खेत में काम कर रहे मजदूरों में सनसनी फेल गई। मिली जानकारी के अनुसार  बुधवार को रोहित गौर के खेत में मजदूर निदाई का काम कर रहे थे। तभी मजदूरों को प्यास लगी तो वे कुएं के पास रस्सी और बाल्टी लेकर पानी पीने गए। खेत के कुएं में एक युवती की लाश देखी तो मजदूर दंग रह गए। उन्होंने खेत मालिक को सूचना दी।उसके बाद सिराली थाना प्रभारी मदन पवार टीम के साथ गांव पहुंचे। मौके का पंचनामा बनाया गया।युवती की लाश एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। जो पूरी तरह से सड़ गई थी। चेहरा भी पहचान में नही आ रहा है। शव के हाथ में बंधा काला धागा ही एकमात्र पहचान बची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!