Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

बस्ती विकास योजना के कार्य तत्काल प्रारम्भ कराएं

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होने बैठक में बस्ती विकास योजना के कार्यो की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत अप्रारंभ कार्यों को समय सीमा में प्रारम्भ कराएं। उन्होने इस दौरान नगर पालिका खिरकिया व सिराली को वर्ष 2022-23 के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के बैंक खाते एवं आधार लिंक करने के लिए महाविद्यालय प्राचार्य एवं लीड बैंक मेनेजर को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान एनपीसीआई विद्यार्थियों के बैंक खातों की सूची महाविद्यालयवार तैयार कर महाविद्यालय एवं बैंक को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply