आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 1 और 16 के मध्य से गुजरी सड़क है। जो अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। सड़क का बुरा हाल कोई आज या कल की बात नही बल्कि कई महिनों से ये समस्या व्याप्त है। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों के साथ ही यहां से आना-जाना करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार इलाके की टंकी रोड कहलाने वाले इस मार्ग पर लंबे समय से अव्यवस्थाएं हैं। इससे पहले सड़क पर मलबे का ढ़ेर लगा था। वहीं अब गिट्टी का ढ़ेर लगा है, जो आसपास बिखरी पड़ी हैं। जिस वजह से वाहनों का असुंलित होने का डर अलग बना रहता है। वार्डवासियों के मुताबिक सड़क पर गंदा पानी और मलबे की वजह से आवागमन मेें परेशानियां होती हैं। जिसका समाधान किया जाना चाहिये, ताकि आने-जाने में खासकर महिलाओं को किसी तरह की समस्या ना हो। फिलहाल यहां फैली अव्यवस्थाओं को देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।
Views Today: 2
Total Views: 92

