Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत आज से प्रारम्भ होगा युवाओं का पंजीयन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार प्रदान कर लाभांवित किया जाएगा। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा केआर उइके ने बताया कि योजना में जिले के उद्योगों को ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजनाÓ के पोर्टल पर 7 जून से पंजीयन प्रारम्भ कर दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से युवाओं के लिए रिक्तियों का सृजन किया जाएगा एवं 15 जून से पोर्टल पर युवाओं द्वारा पंजीयन कराए जाने एवं अपनी रूचि अनुसार उद्योग का चयन कर रिक्त पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उद्योग भागीदार के पास पेन नंबर एवं जीएसटी नंबर होना अनिवार्य हैं। महाप्रबन्धक श्री उइके ने बताया कि युवाओं को ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में रोजगार प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आईटीआई या 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना एवं आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। योजना के माध्यम से उद्योगों में रोजगार पाने वाले युवा आवेदकों को ‘छात्र प्रशिक्षणार्थीÓ कहा जाएगा। योजना में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताधारी युवा प्रशिक्षणार्थी को 8 हजार से 10 हजार तक मानदेय के रूप में प्राप्त होगा। मानदेय की राशि में उद्योग भागीदार द्वारा कुल मानदेय का केवल 25 प्रतिशत राशि का भुगतान अपने प्रतिष्ठान में संलग्न छात्र- प्रशिक्षणार्थी को देना होगा एवं शेष 75 प्रतिशत राशि का भुगतान मध्यप्रदेश शासन द्वारा छात्र-प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने जिले के उद्योगपतियों, वाहन शोरूम संचालक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि पोर्टल पर अपनी जरूरत के अनुसार वेकेन्सी का डाटा अपलोड करें। इस योजना के माध्यम से अपने उद्योग एवं प्रतिष्ठान को और उन्नत करने के अवसर का लाभ उठावें।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply