Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

ग्राम तजपुरा में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में 18 मई को टिमरनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तजपुरा के शासकीय हाईस्कूल में प्रात: 11 बजे से क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र केआर उइके ने बताया कि इस शिविर में ग्राम तजपुरा, छीपानेर, गोंदागांव खुर्द, कुहिग्वाड़ी, सन्यासा, गुल्लास, करताना, भवरास, गोंदागांव कला व गाड़ामोड़ कला के आवेदक अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकते हैं, ताकि पात्र होने पर शिविर में ही उनका ऑनलाइन आवेदन जमा कराया जा सके।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply