Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

6332 किसानों की कुल ब्याज राशि 14.92 करोड़ माफ होगी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सहायक आयुक्त सहकारिता बासुदेव भदोरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना से हरदा जिले की 52 समितियों के 6332 सदस्यों को 14.92 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत दिनांक 14 से 18 मई तक डिफाल्टर कृषक सदस्य समिति से नि:शुल्क आवेदन प्राप्त कर आवेदन जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने हरदा जिले के कृषकों से अपील की है कि ‘मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना- 2023 के अंतर्गत समिति में 18 मई से पूर्व फार्म जमा कर इस योजना का लाभ प्राप्त करें। सहायक आयुक्त श्री भदोरिया ने बताया कि सहकारी बैंक की टिमरनी शाखा क्षेत्र में कुल 9 समितियों के 635 किसानों की 1.16 करोड़ रूपये ब्याज राशि माफ होगी। इसी तरह सहकारी बैंक की रहटगांव शाखा क्षेत्र में 6 समितियों के 1783 किसानों की 2.54 करोड़ रूपये ब्याज राशि माफ होगी। सहकारी बैंक की मुख्य शाखा हरदा क्षेत्र में कुल 18 समितियों के 2471 किसानों की कुल 7.42 करोड़ रूपये ब्याज राशि माफ होगी। सहकारी बैंक की खिरकिया शाखा क्षेत्र में कुल 12 समितियों के 1099 किसानों की 3.07 करोड़ रूपये ब्याज राशि माफ होगी तथा सहकारी बैंक की सिराली शाखा क्षेत्र में कुल 7 समितियों के 344 किसानों की कुल 72.44 लाख रूपये ब्याज राशि माफ होगी।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply