Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया एवं अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में खिरकिया तहसील के ग्राम जादौपुरा निवासी जगन्नाथ मीणा ने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने एसडीएम खिरकिया को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। सुन्दरलाल मालवीय ने कॉलोनी में पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कॉलोनी की जल निकासी व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा सिराली तहसील के ग्राम कालकुण्ड निवासी तुलसाबाई ने अपने पट्टे की जमीन पर अन्य ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने सिराली तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। खिरकिया के मातु श्री नगर निवासी सीमा नागरे ने अपने घर के विद्युत मीटर खराब होने तथा विद्युत देयक अधिक आने की शिकायत कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होने महाप्रबंधक विद्युत वितरण कम्पनी को मीटर बदलवाने के निर्देश दिए।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply