Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

उद्यम क्रान्ति योजना के आवेदन  

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना अन्तर्गत उद्योग सेवा एवं खुदरा व्यवसाय अर्थात रिटेल ट्रेड के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र केआर उइके ने बताया कि योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपए तक तथा सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिए 25 लाख तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है। योजना में 18 से 45 वर्ष और न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। योजना के तहत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से योजनान्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र उइके ने बताया कि इच्छुक आवेदक मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना तहत उद्योग क्षेत्र में अनाज पिसाई, बेसन निर्माण, मसाला उद्योग, अचार निर्माण, पापड़ उद्योग, आलू चिप्स निर्माण, बेकरी उद्योग, मिल्क प्रोडक्ट, फेब्रीकेशन कार्य, फ्लेक्स निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, दाल मिल, पी.वी.सी. ग्रेनुअल्स, फर्नीचर निर्माण, फ्लाय ऐश ब्रिक्स तथा बांस शिल्प आदि के लिए आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार सेवा ईकाई क्षेत्र में कम्प्यूटर सर्विस सेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, सेंटरिंग कार्य, रेस्टॉरेन्ट, चिकित्सा सेवा, वाहन मरम्मत व सर्विस सेंटर, बुक वाइंडिंग तथा कमर्शियल उपयोग के लिए वाहन क्रय आदि के लिए भी आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त खुदरा व्यवसाय क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स, मोबाईल शॉप, साइकिल स्टोर्स, खाद बीज दुकान, भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय, किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, बुक स्टोर्स, कंगन व्यवसाय, नकली आभूषण व्यवसाय, वस्त्र व्यवसाय, रेडिमेट गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक शॉन, फर्नीचर आदि के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply