Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। सियान-रे इंटरनेशनल स्कूल की सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की कक्षा १२वीं की छात्रा यानवी पिता लोकेश बिश्नोई ने 91.4 प्रतिशत के साथ तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमीषा पिता महेंद्र जैन ने 82.6 प्रतिशत, सिद्दीका पिता रामजीवन बिश्नोई 81 प्रतिशत, राशि पिता रंजीत विश्नोई 79.5 प्रतिशत अंक हासिल कर शाला का नाम गौरवान्वित किया। इसी प्रकार स्कूल की कक्षा दसवीं में भी बच्चों ने उच्च प्रदर्शन किया। स्कूल के पवनीत भाटिया ने 88 प्रतिशत, आकाशी पिता आशीष सोलंकी ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मानसी गुर्जर ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा दसवीं का परिणाम 97 प्रतिशत रहा। स्कूल के चेयरमैन जयसिंह राजपूत एवं प्रिंसिपल आशुतोष वाजपेई ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply