सीबीएसई के 10 वीं – 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सीबीएसई की कक्षा 10 वीं -12 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा आज हुई। जिसमें जिले के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हरदा के सेंट मेरी स्कूल में कक्षा १० वीं में २०७ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें १३३ विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, वहीं शाला की हिया मिरानी ने ९५.६० प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अनुष्का जैन ने भी ९५.६० प्रतिशत अंक, राधा गोयल ९५ प्रतिशत, आशीष जाट ने ९४.६० प्रतिशत, वेदांत अग्रवाल ने ९३.८ प्रतिशत, अयान खान ने ९३.४ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह कक्षा १२ वीं में विज्ञान संकाय में कुशाग्र ने शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कामर्स संकाय में आर्ची अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं केन्द्रीय विद्यालय हरदा का रिजल्ट भी उत्कृष्ट रहा। यहां विज्ञान संकाय में ९४.११ प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं कॉमर्स संकाय में ६६.६६ प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसी तरह नवोदय विद्यालय चारूवा में कक्षा १२ वीं में ९३.१७ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रियंका राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रेयांश गौर ने ९३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा १० वीं में चर्चिता राठौर ने ९०.३३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा १० वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नॉलेज पब्लिक स्कूल टिमरनी का परीक्षा परिणाम ८९ प्रतिशत रहा। जिसमें शाला की टॉपर पूर्वा खोरे ने ८८ प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा १० वीं प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा १२ वीं में अभिषेक कछवाह ने ९० प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऐकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल टिमरनी में मास्टर कीर्तन राजपूत ने कक्षा १० वीं में ९२ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कीर्ति सिंग ने ८९.८ प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा १२ वीं में तरूण वर्मा ने ८८.४ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सियोन-रे इंटरनेशनल स्कूल छीपाबड़ में कक्षा १२ वीं में १० विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में परीक्षा दी थी, जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। शाला की यानवी विश्नोई ने ९१.४ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 178

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!