होलीफेथ के शिरीष और सुहानी जिले की प्रावीण्य सूची में अब्बल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सीबीएसई के आज १०वीं एवं १२वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। जिसमें सर्वाधिक ९७.४ प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा दसवीं में शिरीष महाजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा १२वीं की विज्ञान संकाय की छात्रा सुहानी विश्नोई ने ९३.६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं में १२१ बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें ११७ बच्चे उत्तीर्ण हुए। शाला के टॉपर शिरीष महाजन ९७.४ प्रतिशत, अनुशा धाकड़ ९५.२ प्रतिशत, जया पंवार ९४.२ प्रतिशत, कार्तिक कुशवाह ९३.४ प्रतिशत, सूफिया ने ९२.२ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा १२वीं में विज्ञान संकाय में सुहानी विश्रोई ९३. ६ प्रतिशत, विकास यादव ८६.८ प्रतिशत, देव्यांशु गौर ८३ प्रतिशत विज्ञान संकाय में अश्विनी पटेल ९०.८ प्रतिशत, भूमि दुगाया ८७.४ प्रतिशत, गिरजा मांगुल्ल ने ८७ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाला परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी है।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!