Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पॉलिटेक्निक कॉलेज में ओपन पूल कैम्पस ड्राइव 11 मई को होगा

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

हरदा : मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा में 11 मई को प्रातः 10 बजे ओपन पूल कैम्पस सिलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में वर्ष 2021, 2022 व 2023 में इलेक्ट्रीकल्स, मेकेनिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोडक्शन व ऑटोमोबाइल शाखा में डिप्लोमा धारी युवा भाग ले सकते है। इसके अलावा वर्ष 2021, 2022 व 2023 में इलेक्ट्रीशियन, फीटर व वेल्डर ट्रेड में उत्तीर्ण युवा भी इस कैम्पस ड्राइव में सम्मिलित हो सकते है। उन्होने बताया कि डिप्लोमाधारी युवाओं के लिये कम्पनी का वेतनमान 12 हजार रूपये तथा आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिये 10507 रूपये है। इसके अलावा फ्री ट्रांसर्पोटेशन व सब्सीडाइज्ड फूड की सुविधा भी दी जाएगी

80 Views
What do you think?

Leave a Reply