अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी थाने में पदस्थ एक होमगार्ड जवान का शव शुक्रवार शाम को फांसी के फंदे पर लटका मिला। टिमरनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क होमगार्ड जवान सुरेंद्र पिता पंचम मरकाम निवासी ग्राम रायबोर बीते 10 महीने से टिमरनी थाने में कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े ६ बजे उसने शहर के वार्ड नंबर 14 की सिद्धि विनायक कॉलोनी में अपने किराए के मकान पर पंखे में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें मकान के आसपास रहने वाले लोगो से होमगार्ड जवान के फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि जवान की पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के यहां अपने दोनों बच्चों को लेकर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं, वह मकान में अकेला था। इस दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जवान के परिजनों को सूचना दे दी है।
होमगार्ड जवान ने लगाई फांसी






