Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

1 लाख 86 हजार का समन शुल्क वसूला

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में निरंतर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन में यातायात नियमों की जागरूकता लाने हेतु भोपाल पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन एवं एएसपी श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के मार्गदर्शन में जिले में यातायात जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान नियमों का उलंघन करते पाए जाने पर विभाग द्वारा 1 लाख 86 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। वहीं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जिले के नागरिकों में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट लगाने की जागरूकता हेतु दो पहिया वाहन रैली निकाली गई जिसमें भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाए। यह रैली यातायात थाने से प्रारंभ होकर बायपास, प्रताप टॉकीज चौराहा, घंटाघर, नारायण टॉकीज, गुर्जर बोर्डिंग चौक से गुजरते हुए वापस यातायात थाने पहुंची। जागरूकता सप्ताह दौरान यातायात पुलिस द्वारा हरदा डिग्री कॉलेज, स्वामी विवेकानंद आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज एवं कोचिंग संस्था एजुकेशन हब के छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही छात्र- छात्राओं को विशेष रूप से लाइसेंस बनवाने, हेलमेट लगाने, ओवरस्पीड न करने, तीन सवारी बैठ कर दो पहिया वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाना इत्यादि नियमों की जानकारी दी गई।

लायसेंस बनाए और समन शुल्क वसूला

इस सप्ताह में परिवहन विभाग से समन्वय कर 40 युवक युवतियों के लर्निंग लायसेंस बनवाएं गए। इसके अलावा आमजन में जागरूकता के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात नियम संबंधी होल्डिंग बैनर पोस्टर लगाए गए। युवाओं को नियमों की जानकारी हेतु यातायात नियमों से संबंधित शार्ट वीडियो एवं फिल्म दिखाई गई। वहीं वाहन चलाने वाले नाबालिग बच्चों को रोककर उनके पिता को समझाईश दी। यातायात प्रभारी ने बताया कि संपूर्ण जिले में सभी थानों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत यातायात नियमों की जागरूकता हेतु प्रयास किए गए यातायात जागरूकता सप्ताह के दौरान नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण अभियान के तहत जिले के समस्त थानों द्वारा 401 चालान कर 1लाख 86 हजार 100 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।

230 Views
What do you think?

Leave a Reply