Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

चरणबद्ध आंदोलन करेंगे वन अधिकारी

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राजपत्रित स्टेट फारेस्ट रेंज ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा दीर्घकालिक लंबित मांगों के निराकरण की मांग की जा रही है। परंतु शासन की इस ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं गया। इससे नाराज एसोसिएशन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

आज ज्ञापन सौंपकर होगा आगाज

एसोसिएशन के बैनर तले 2 मई को समस्त रेंज ऑफिसर्स द्वारा अपने-अपने जिले एवं तहसील में स्थानीय सांसद एवं विधायक महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 4 मई को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अपर प्रमुख सचिव वन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे। इसी ज्ञापन को जिलास्तर एवं वृत्त स्तर पर गठित एसोसिएशन के रेंज ऑफिसर्स द्वारा मुख्य वन संरक्षक के माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसके पश्चात 9 मई को वनमंत्री एवं मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। आंदोलन के अगले चरण में 11 मई को एसोसिएशन के आव्हान पर प्रदेश के सभी रेंज ऑफीसर्स एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके पश्चात 14 मई को एसोसिएशन आगामी रणनीति तैयार करेगी।

क्या हैं मांगें

रेंजर एसोसिएशन की मांग है कि वनरक्षक से रेंजर तक सभी पदों के वेतन जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम हैं, इसे दूर किया जाए। विभाग में पदोन्नति के अवसर, सेवाभर्ती नियमों का प्रकाशन, पुरानी पेंशन बहाली, वन विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के स्थाईकरण, वन सुरक्षा दौरान स्वयं की सुरक्षा, प्रभारी सहायक वन संरक्षक का पद देने पर उस पद के वैधानिक अधिकार संबंधी मांगों को समाहित किया जाए।

वर्षों से लंबित हैं मांगे

ज्ञात हो कि आज से 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार ने इन मांगों को पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दिया था। मगर आज तक शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस कारण शासन का ध्यान मांगों की ओर आकर्षित कराने हेतु एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply