Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कृषि वैज्ञानिकों ने मूंग फसल का निरीक्षण किया

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि वैज्ञानिक डॉ.एसके तिवारी एवं डॉ.मुकेश बंकोलिया ने सोमवार को ग्राम डुमलाय, बेसवा, चौकी एवं हंडिया में खेतों का नैदानिक भ्रमण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि भ्रमण के दौरान मूंग फसल में कहीं-कहीं पीला मोजेक रोग के लक्षण देखे गए।ञ पीला मोजेक रोग प्रबंधन हेतु किसान भाइयों को सलाह दी गई कि ग्रसित पौधे को उखाड़ कर नष्ट करें। पीले प्रपंच खेत में लगाएं तथा आवश्यकतानुसार दैहिक कीटनाशक दवाई थायोमैथाग्जाम 25 डब्ल्यूजी 40 ग्राम प्रति एकड़ अथवा एसिटामाप्रिड 20 एसपी 40 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिडकाव करें। खेतों की सतत निगरानी करते रहे तथा किसी प्रकार की समस्या दिखने पर कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित कृषि ओपीडी में पौधों के नमूने लेकर वैज्ञानिकों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply