Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

राजपूत समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गत दिवस आदर्श सर्व राजपूत समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नई समिती का गठन एवं सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सामाजिक वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष पूर्व समिती द्वारा आय-व्यय का व्योवरा प्रस्तुत किया गया एवं सामाजिक बंधुओ द्वारा नई समिती का गठन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों के रूप में अध्यक्ष डॉ. विशन सिंह तोमर तजपुरा, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कलम करताना,पूनम सिंह सावल्या जिजगाव कला , सचिव सुरेंद्र सिंह तोमर कुहिग्वाड़ी, सहसचिव एडवोकेड चंदन सिंह मायला रेलवा, कोषाअध्य्क्ष विनोद सिंह नौसर एवं सदस्य नर्मदाप्रसाद सिंह तजपुरा, दीपक सिंह जिजगांव कला, मोनू सिंह करताना एवं वीरू सिंह हरदा के रूप मे मनोनीत किया गया। बैठक में तय किया गया कि आगामी 21 मई को समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply