Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार….. खूबियों से लेस ! 53 लाख की डिजिटल एक्सरे मशीन

3 min read
Text Size:

शासकीय जिला अस्पताल को 53 लाख रूपयें की आधुनिक डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन मिली है। जिसे अगले दस दिनों में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। यह पहली एडवांस डीआर 300 एक्सरे मशीन है, जो कई खूबियों से लेस है। सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि इसके प्रारंभ होते ही मरीजों को पहले से ओर बेहतर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।    

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय स्थित शासकीय जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार के मध्य हरदा अस्पताल को एक ओर सौगात मिली है। जिससे यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को रफ्तार मिलना लाजमी है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने हरदा अस्पताल को 53 लाख रूपए की डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई है, जो पहली डीआर 300 एक्सरे मशीन है। एडवांस सुविधाओं से लेस डिजिटल एक्सरे मशीन में ओर भी कई खूबियां हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदा अस्पताल को ५३ लाख रूपयें की आधुनिक डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन मिली है। जिसे अगले दस दिनों के भीतर कंपनी का इंजीनियर इंस्टाल कर आमजन के सुविधार्थ समर्पित होगी। यहां बताना होगा कि अब तक शासकीय अस्पताल में सालो पुरानी एक्सरे मशीन से मरीजों की जांच हो रही थी, जो अधिक रेडिएशन के साथ-साथ विजिबिलिटी का मुख्य कारण था। सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि नई एक्सरे मशीन हर प्रोग्रामिंग से इनबिल्ट है, जहां सिर्फ सब्जेक्ट को स्कैन कर बेहद कम समय में साफ साफ तस्वीर निकाल देती है। उन्होंनें यह भी बताया कि जिले की पहली डीआर 300 फ्रिकवेंशी की मशीन है। वर्तमान में यहां केवल एक पोर्टेवल एक्स-रे मशीन और एक कक्ष में स्थापित मशीन है। इतने सालों से यही मशीन दुर्घटना में घायलों समेत अन्य मरीजों के एक्स-रे का मुख्य जरिया था। हालांकि पुरानी मशीन की क्षमता काफी कम थी। यही वजह है कि अस्पताल प्रबंधन ने शासन से नई एक्स-रे मशीन की मांग की थी। जिस पर प्रदेश सरकार ने 53 लाख रुपए लागत की नई आधुनिक 300 डीआर एक्स-रे मशीन भेजी है, जो फिलहाल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रखी गई है। अस्पताल में अब पोर्टेबल मशीन सहित दो बड़ी एक्स-रे मशीन उपलब्ध रहने से मरीजों को ओर ज्यादा बेहतर सुविधा मिलेगी।

इनका कहना है…

यह जिले में पहली डीआर 300 फ्रिकवेंशी एक्स-रे मशीन है, जो एडवांस होने के साथ-साथ कई खूबियों से लेस है। इससे पहले पोर्टेवल एक्स-रे मशीन के भरोसे थे। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसे सरकार ने सहर्ष स्वीकार कर हरदा अस्पताल को 53 लाख रूपयें की डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई है।

डॉ मनीष शर्मा, सिविल सर्जन

142 Views
What do you think?

Leave a Reply