Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश हरदा

मां अमृता देवी विश्नोई की प्रतिमा का अनावरण करने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया

2 min read
Text Size:

हरदा। मप्र के दो दिवसीय दौरे पर आए अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने समाज को कई सौगातें दी। पहले दिन उन्होंने नीमगांव में आयोजित समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा समाज को एकता और समाज विकास में अपना योगदान दिया। इसके बाद रविवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों के साथ स्मार्ट पार्क में खेजड़ली का पौधा लगाया। इसके अलावा गुना में काले हिरणों को बचाने में शहीद हुए तीनों पुलिसकर्मियों की पत्नियों को विश्नोई महासभा की ओर से एक-एक लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा। यह चेक सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों दिलवाए गए। इस अवसर पर बुड़िया ने कहा कि विश्नोई समाज प्रकृति प्रेमी होने के साथ साथ जीवों की रक्षा करता आया है। गुना की घटना में काले हिरणों की जान बचाने में अपने प्राणों को न्योछार करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को विश्नोई समाज ही नहीं प्रदेशवासी कभी नहीं भूल सकते।

मां अमृता देवी विश्नोई की प्रतिमा के अनावरण के लिए आमंत्रित किया :

राष्ट्रीय अध्यक्ष बुड़िया और मुख्यमंत्री के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बुड़िया ने बताया कि मप्र के इंदौर में सरकार ने 27 एकड़ में बन रहे पार्क का नाम शहीद मां अमृता देवी विश्नोई के नाम पर किया गया है। इसी पार्क में विश्नोई समाज ने मां अमृता देवी की प्रतिमा लगाने दस लाख रुपये की प्रतिमा लाई गई है। सीएम को प्रतिमा के अनावरण के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। सीएम के मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पतराम लोमरोड, पूनमचंद पवार, अरविंद सारन, रामपाल विश्नोई, विक्की गोदारा, विकास जाणी हिसार सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply