Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

नार्मदीय धर्मशाला में वार्ड चौपाल आयोजित

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम चौपालों की तर्ज पर जिले की नगरीय निकायों में भी वार्ड चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नार्मदीय धर्मशाला में प्रात: 10 बजे से वार्ड चौपाल आयोजित की जाएगी। जिसमें शहर के वार्ड क्र. 5, 6 एवं 7 के नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा। वार्ड चौपाल में जिले के सभी विभागों के विभाग प्रमुख, अधिकारी जैसे राजस्व, विद्युत विभाग, सामाजिक न्याय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी अपने अमले के साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संबंधित वार्ड के पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, मिडिया प्रभारियों और जन सामान्य को उपस्थित रहेंगे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply