Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
धर्म हरदा

आपके लिए कैसा रहेगा शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश 

2 min read
Text Size:

 

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। संकट मोचन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश करने जा रहा है। भौतिक सुख सुविधा का कारक ग्रह शुक्र अभी तक मंगल की राशि मेष में भ्रमण कर रहा था। अब 6 अप्रैल को उसका प्रवेश अपनी स्वयं की राशि यानी वृषभ में करने जा रहा है। इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानिए।

मेष राशि:– राशि से द्वितीय भाव में शुक्र का भ्रमण बेहद शुभ कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि:- राशि स्वामी का राशि में प्रवेश बेहद फलकारी है। मन शांत रहेगा, सुख समृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी सेहत सुधरेगी।

मिथुन राशि:- शुक्र का बारहवें भाव में प्रवेश ठीक नहीं है। मन अशांत रहेगा, संतान को लेकर चिंता रहेगी, कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी।

कर्क राशि:– आय भाव के स्वामी का पराक्रम भाव में प्रवेश बेहद फलकारी है। अचानक धन प्राप्त होगा, मित्रों परिजनों से लाभ मिलेगा, कार्यक्षेत्र बढ़िया बना रहेगा।

सिंह राशि:– शुक्र का प्रवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा कामकाज बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि:- शुक्र का भाग्य स्थान में प्रवेश बेहद शानदार है। भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होंगे, मन प्रसन्न रहेगा कामकाज बढ़िया रहेगा।

तुला राशि:- शुक्र का अष्टम भाव में प्रवेश सेहत को कमजोर कर सकता है। मानसिक रूप से परेशानी बढ़ेगी, संबंधों में तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि:- शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश बेहद शानदार है। संबंधों के आधार पर लाभ मिलेगा। धन की आवक हो सकती है, वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि:- शुक्र का छठे भाव में प्रवेश कमजोर है। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आय में बाधाएं उत्पन्न होंगे प्रेम संबंधों से बचे।

मकर राशि:- शुक्र का पंचम भाव में प्रवेश शुभ साबित होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा संतान और शासन से जुड़े काम आसानी से होगे।

कुंभ राशि:- सुप्रभात चतुर्थ भाव में प्रवेश कमजोर रहेगा। सुख में कमी आ सकती है। माता और सेहत का ध्यान रखें, शेयर मार्केट ओर प्रॉपर्टी से दूर रहें।

मीन राशि:– शुक्र का तृतीय भाव में प्रवेश शुभ होगा। सुख में वृद्धि होगी, कामकाज बढ़िया रहेगा। मित्रों और परिजनों का भरपूर साथ में मिलेगा।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply