Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

इस माह बिजली की नई दर से होगी रीडिंग

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। इस अप्रैल माह से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं पर नई विद्युत दरों का भार बढ़ जाएगा। हालांकि बिल तो मई में आएगा फिर भी मीटर रीडिंग की तारीख और सुरक्षा निधि में बदलाव होने से उपभोक्ताओं को बिजली का बिल थोड़ा भारी-भरकम लगेगा। इस कारण अगले महीने से बिजली कंपनी के दफ्तर में उपभोक्ताओं की नाराजी सामने आने लगेगी। लोग तरह-तरह की शिकायतें भी करेंगे।

दर में क्या होंगे बदलाव

जानकारी के अनुसार मप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा अप्रैल माह से बिजली की नई दर लागू की अनुशंसा की गई है। इसमें औसत 1.65 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। आयोग की अनुशंसा बाद बिजली कंपनियां भी अब बिलिंग साफ्टवेयर में बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को अप्रैल माह की बिलिंग मई में मिलेगी। जानकारी के मुताबिक आयोग ने वर्तमान 30 यूनिट तक 4.21 की जगह अब नई दरों में 4.27 करने, 31 से 150 यूनिट तक 5.17 को बढ़ाकर 5.23 और 151 से 300 यूनिट तक 6.55 से बढ़ाकर 6.61 तथा 300 यूनिट से अधिक खपत होने पर 6.74 से बढ़ाकर 6.80 करने की अनुशंसा की है। कंपनी द्वारा इन दरों को करने के बाद मीटर रीडिंग की तारीख भी 20 की जाएगी। जो अभी 23 तारीख से होती थी। इन बदलावों के चलते अगले महीने से आने वाले बिजली बिलों के भुगतान में काफी बदलाव हो जाएगा।

नई सुरक्षा निधि भी तय होगी

इसी तरह नई विद्युत दरें लागू होने के बाद सुरक्षा निधि भी नए सिरे से तय होगी। अभी सुरक्षा निधि का सालाना औसत का 45 दिन की खपत के बराबर रखी जाती है। इसे तीन माह के बिल में किश्त के रूप में बिजली वितरण कंपनी लेती है। उपभोक्ताओं को बिल के साथ सुरक्षा निधि भी जमा करने में बिल की रकम बढ़ी हुई लगती है। इस वजह से कई बार उपभोक्ता बिजली दफ्तर में अधिक बिल आने की शिकायतें बढ़ने की संभावना है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply