Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

मातृ शक्ति का एक कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की रौनक बिहार कॉलोनी में आज विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्ति सदस्य रानू मालवीय के घर एक कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसपास की महिलाएं एवं युवतियां भी शामिल हुई। विहिप की उपाध्यक्ष स्मिता दुबे ने कुटुंब प्रबोधन पर विस्तार से बताया। विहिप की सोनी बहन ने वर्ग में जाने के लाभ और महिलाओं को तीन दिवसीय वर्ग की जानकारी देते हुए दुर्गा वाहिनी बहनों को सात दिवसीय वर्ग में चलने की बात कही। उन्होंने बताया कि वर्ग में बहनों को दंड चलाना, रायफल चलाना एवं कराते प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार १ अपै्रल से ७ अपै्रल तक शारदा विहार भोपाल में मात्र शक्ति का वर्ग आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे जिले से 200 से 300 महिलाएं के जाने का अनुमान है। कार्यक्रम में जिला संयोजिका रेखा विशनोई भी उपस्थित थी।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply