Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

कतिया महासभा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रांतीय कतिया समाज विकास महासभा के ततत्वावधान में आज यादव छात्रावास में प्रांतीय सभा का शपथ ग्रहण एवं विस्तार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से विभिन्न समितियों ने शिरकत की। प्रांतीय कतिया महासभा के संचालक मंडल की अध्यक्षता में कोर कमेटी के सचिव धु्रव चौरे ने सोहनलाल बिल्लोरे को कार्यकारी अध्यक्ष एवं सोहनदास उमरिया को प्रशासनिक सचिव के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रांतीय महासभा का विस्तार करते हुए कतिया समाज मध्यप्रदेश की सभी शाखाओं से दो- दो प्रतिनिधियो को विभिन्न सम्मानजनक पदों पर नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर कतिया समाज खण्डवा, बरहानपुर, सिराली, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, छीपानेर, खातेगांव, इंदौर, पीथमपुर, टिमरनी, सिवनी बानापुरा, कटनी सहित अन्य जगह के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक पदाधिकायों अपने विचार व्यक्त किए। सोहनदास उमरिया ने कहा कि समाज के शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं शासकीय अशासकीय कर्मचारियों की आगामी समस्याओं के समाधान के लिए वह स्वयं समाज के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर प्रांतीय अध्यक्ष महेश कुल्हारे ने कतिया छात्रावास हरदा की प्रगति व आगामी रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होने कहा कि समाज की एकता व सहयोग की भावना से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply