Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

युवा नीति का पाठ पढ़ने सीएम हाउस पहुंचे हरदा से भाजयुमो नेता

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मप्र युवा नीति 2023 एवं मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना पर आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में जिले के अनेक भाजयुमो नेताओं ने भाग लिया। मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रबोधन में युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की युवा नीति को हर गांव के युवाओं तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मास्टर बनकर युवा नीति का पाठ पढ़ाया। गत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह युवा नीति क्रांति लाने वाली नीति है। यह युवाओं को आत्मर्निभर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने वर्ष 2023 के आने वाले विधानसभा तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चालू है। दूसरी ओर हम युवाओ को उद्यम क्रांति जैसी योजनाओ से स्वरोजगार दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, मंत्री रोहित लाठी, आकाश पाहुजा, शशांक बादर, जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल श्रीवास, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार मोर्य, हंडिया मंडल अध्यक्ष रवि मातवा, सिराली मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत, कायदा मंडल सतीश इवने, हरदा नगर अध्यक्ष अनय सराफ, राहुल पांसे, प्रतेश जोशी, सुरेश गुर्जर, करन ठाकुर, मुकेश पटवारे ने भाग लिया।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply