श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह में झूम उठे श्रद्धालु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्व.महेश प्रसाद व्यास की पुण्य स्मृति में पंडित विमल तिवारी के मुखारबिंद से अभिषेक ग्रीन वेली कॉलोनी में श्रीमती कृष्णा व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन पंडित विमल तिवारी ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक द्वारा उदघोषित मंत्रोचार के बीच जैसे ही विवाह का कार्य संपन्न हुआ तो श्रद्धालुओं की भीड़ ने पुष्प वर्षा शुरु कर दी। पांडाल में सारा जनमानस भाव विहोर होकर झूम उठा। कथा में बड़ी संख्या में श्रोतागण कथा श्रवण करने पहुंचे। आज मंगलवार को कथा के अंतिम दिन सुबह 10 बजे से कथा शुरु हो जाएगी। इस उपरान्त महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। व्यास परिवार ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कथा, आरती एवं महाप्रसादी में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!