शीतला सप्तमी…. महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु की प्रार्थना की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शीतला सप्तमी का पर्व मंगलवार को भक्ति भाव से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने धार्मिक स्थल पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं परिवार के आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार चैत मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन महिलाएं बच्चों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना लेकर माता की आराधना करती हैं। वहीं देवी शीतला को ठंडे व बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। इसके लिये एक दिन पहले भोजन बनाकर रखा जाता है। जिसे दूसरे दिन मैया का प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं। पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी का व्रत करने से आरोग्य का वरदान मिलता है। माता शीतला बच्चों को गंभीर बीमारी व बुरी नजर से रक्षा करती हैं। उन्होंनें यह भी बताया कि इस बार शीतला सप्तमी सोमवार रात 9 बजकर 27 मिनिट से प्रारंभ हुई, जो मंगलवार 14 मार्च को रात 8 बजकर 22 मिनिट तक रही। पं श्री शर्मा ने बताया कि बासे भोजन के पीछे यह संदेश होता है कि पूरी गर्मी के मौसम में ताजा भोजन का प्रयोग करना है।

———————–

130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!