आनंदित जीवन के लिये सबसे जरूरी अल्पविराम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– एक दिवसीय कार्यशाला में सीखे आनंदित जीवन के गुर
अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय पॉलिटेक्निक कालेज सभागार में शनिवार को आनंद विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विषय अल्पविराम पर आनंदित अधिकारी-कर्मचारियों ने मंथन किया। वहीं जीवन को आनंद से परिपूर्ण करने की दिशा एक-दूसरे के मध्य मुख्य बिन्दू साझा किए। आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति मुकेश शर्मा ने बताया कि राज्य आनंद संस्थान के आह्वान पर एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास, जन अभियान परिषद, आदिम जाति कल्याण समेत अन्य विभाग तथा आमजन की सहभागिता रही। उन्होंनें बताया कि कार्यशाला में कुल 56 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर आनंदित जीवन जीने की राह को समझा। प्रशिक्षण में राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर मुकेश करुआ व चेतन राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंनें अलग-अलग उदाहरण पेश करते हुए बताया कि कैसे जीवन में आनंद का संचार किया जा सकता है। वहीं रिश्तों में आई खटास को दूर करने के लिए इसे उपयुक्त जरिया भी बताया। कार्यशाला के सफल आयोजन में आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति मुकेश शर्मा के साथ आनंदम सहयोगी गजानंद मालवीय, गीता पांडे और सतीश शुक्ला की सहयोगी भूमिका रही। इस दौरन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कहा कि आनंदित जीवन की दिशा में ये कार्यक्रम अद्वितीय है। क्योंकि, इस दौरान बताया कि जीवन को कैसे सरल, सहज व आनंदित बनाया जा सकता है। अंत में कौन है जिम्मेदार गीत गाकर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे गए।

293 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!