हरदा – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जिले में पुनः प्रारंभ हुई भारत जोड़ो उपयात्रा प्रथम दिवस 31 अक्टूबर, सोमवार को दुलिया से प्रारंभ होकर मोहनपुर, गहाल, धुरगाड़ा, कनारदा, बालागांव होते हुए बूंदडा पहुंची जहां हरदा जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा के माध्यम से पदयात्रियों के लिए रात्रिभोज एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था को गई।
द्वितीय दिवस 01 नवंबर मंगलवार को जिजगांव से प्रारंभ होकर भारत जोड़ो यात्रा, नकवाड़ा, सिरकम्बा, झाडपा होते हुए हरदा ब्लॉक के आदिवासी अंचल रैसलपुर, झल्लार, गुठनिया, झिरी होते हुए मगरधा पहुंची जहां ब्लॉक में दो दिवसीय यात्रा को अल्पविराम के लिए स्थगित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने चौपाल–चर्चा व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत जोड़ने है तो नफरत फ़ैलाने वालों से नाता तोड़ना होगा और भाजपा की सरकार हरदा, मध्यप्रदेश सहित पूरे हिंदुस्तान में नफरत फैला कर अदानी–अंबानी के हाथों देश बेच रही है, इसलिए भाजपा से नाता तोड़ो और भारत जोड़ो क्योंकि हमारी पहचान भारत से है। विभिन्न ग्रामों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के दौरान कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष केदार सिरोही, पूर्व विधायक आर.के. दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल सहित युवा नेता मनीष शर्मा बाबूजी ने संबोधित किया।
दो दिवसीय आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों और ग्रामीणों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में हरदा जिले की उपयात्रा में भाग लिया। इस दौरान हरदा जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री जोशी, शिवनारायण बांके, उमाशंकर विश्नोई, जनपद सदस्य कैलाश गिनारे, शिवदान सिह पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, वेणी सिह, महेंद्र सिंह राजपूत, हरदा नपा पार्षद अक्षय उपरीत, उपसरपंच रामराज सिंह राजपूत, सुनील विश्नोई, वीरेंद्र मालवीया, अंकित भाटी, मदन गौर, गब्बर राजपूत, शंकर सिंह सगर, नारायण सगर, सचिन बरेठा, निर्भय सिंह बादल, गौरी शंकर बादल, राजकुमार बाँके, बालकृष्णा यादव, विजय मालवीय, संजय बिजगाने, शंकर पटेल शर्मा, रामभरोस पटेल, विकलांग राजेश मालवी, पवन धाकड़, झाड़पा पूर्व सरपंच बृजकिशोर मालविया, दगड़ू काका, गुरुदयाल उइके सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर पदमार्च किया।
– लक्ष्मीनारायण पंवार
जिला समन्वयक, भारत जोड़ो यात्रा
पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी
हरदा, म.प्र.




Views Today: 2
Total Views: 90

