Skip to content
Saturday, 17 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Pakistan Crime | पत्नी के नाजायज संबंध का शक, पति ने पुलिसवाले के कांटे नाक, कान और होंठ

2 min read
Text Size:

Maharashtra-policeman-hospitalised-as-rickshaw-driver-attacks-him-with-knife-accused-held

Representative Image (File Photo)

इस्लामाबाद: पति-पत्नी का संबंध (Husband-Wife Relation) काफी नाजुक होता है। अगर इस रिश्ते में भरोसा न हो तो शक अपनी जगह बना लेता है। ऐसे कई मामले सुनने मिलते हैं। लेकिन, हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan News) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस मामले में एक शख्स ने पुलिसवाले (PAK Police) की नाक, कान और होंठ काट दिए हैं। 

दरअसल, जिस शख्स ने पुलिसवाले के साथ यह सब किया है, उसका आरोप है कि, यह पुलिसवाले ने उसकी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसे ब्लैकमेल किया है। यह घटना पाकिस्तान के झांग जिले की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का नाम मोहम्मद इफ्तिखार है और उसने अपने साथियों के साथ कांस्टेबल कासिम हयात के साथ यह सब किया। 

यह भी पढ़ें

वहीं, आरोपी ने यह भी कहा कि, हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। इफ्तिखार ने कहा था कि जब उसकी पत्नी हयात से मिली, तब उसने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था और इस कृत्य का अश्लील वीडियो भी बनाया था। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा था। 

जिसके बाद पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कासिम हयात का पहले उसका अपहरण किया और फिर एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने पुलिसवाले कासिम हयात के अंगों को काटने से पहले उसे गंभीर रूप से टॉर्चर किया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल कासिम हयात को जिला मुख्यालय अस्पताल झांग में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया था कि, आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए हैं। जबकि इससे पहले इफ्तिखार ने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। 

308 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply