Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

भाजपा जिले में बदल सकती हैं 3-4 प्रत्याशी

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में कुछ नामों पर पुर्नविचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी हरदा सहित पूरे जिले से घोषित प्रत्याशियों में से 3-4 प्रत्याशियों के नाम पर पुर्नविचार कर रही है। आज निर्वाचन अधिकारी को दिए जाने वाले पार्टी के बी फार्म से पहले यह परिवर्तन हो सकता हैं। जिसमे हरदा, खिरकिया के नाम बदले जाना लगभग तय है। हरदा से दो बदले जा रहें हैं जिसमें एक वार्ड में पति के स्थान पर पत्नी को टिकट दिया जा रहा है। वहीं एक खिरकिया से भी बदला जा सकता है।

सूची में पति का नाम, पत्नी के नाम से जमा नामांकन

भाजपा में 15 व 16 जून की रात को जिला प्रभारी, मंत्री व कोर कमेटी की अलग अलग जगहों पर बैठक हुई। इसमें अनारक्षित वार्ड 3 से मुन्नालाल बाबूलाल धनगर का नाम तय किया। जारी सूची में भी उनका नाम है। कमेटी ने फाइनल नामों पर दस्तखत किए। इधर नपाध्यक्ष का पद महिला ओबीसी है। इस कारण धनगर पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, उन्होंने नामांकन भी उन्हीं के नाम से भरा। अब सूची में पति का और नामांकन पत्नी के नाम से जमा होने से पेंच फंस गया। अब पार्टी इस पेंच को सुलझाने के लिए नाम बदल रही है। वही वार्ड क्रमांक 04 से दिनेश चंदेवा के स्थान पर दिनेश मौर्य का नाम लगभग तय है।

240 Views
What do you think?

Leave a Reply