Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

बदला जाएगा भाजपा का घोषित प्रत्याशी

1 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर हरदा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा लंबी मशक्कत के बाद जिले की तीनों नगर परिषदों तथा हरदा नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों की सूची देर रात जारी की गई थी। इस सूची में हरदा नगर पालिका के घोषित प्रत्याशियों मे से एक प्रत्याशी का नाम बदले जाने की संभावना है। पार्टी के नेताओ द्वारा इस पर पुनर्विचार किया जा रहा है भाजपा संगठन को सूत्रों से पता चला है कि जिस प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया है उसका जिले के एक बहुचर्चित आपराधिक मामले में संलिप्तता है, जिसके चलते पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप भी लग सकते हैं। वहीं इस विवादित नाम के कारण विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका मिल सकता है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए नाम परिवर्तन की खबरे भाजपा के भीतरखाने से आ रही है। सूत्रों का कहना है कि आज दोपहर तक यह नाम परिवर्तन किया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हरदा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 से घोषित प्रत्याशी श्रीमती सोलद बी मकसूद का नाम बदले जाने की संभावना है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने भी पुष्टि करते हुए कहा है कि हाँ इस विषय पर पुनर्विचार किया जा रहा है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply