अनोखा तीर, हरदा। कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला हरदा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मत्स्य विभाग की योजनाओं में आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के चिन्हित 103 ग्रामों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे इच्छुक हितग्राही जो मत्स्य पालन गतिविधियों से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे योजना अंतर्गत मिनी आर.ए.एस., फिश फीड मिल, बायोफ्लॉक, स्वयं की भूमि पर नवीन तालाब निर्माण, मोटर साईकिल विद आईस बाक्स, फिश कियोस्क, इन्सुलेटेड वाहन इत्यादि गतिविधियों के लिए आवेदन कर सकते है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग हरदा ने बताया कि इच्छुक हितग्राही 05 नवम्बर तक कार्यालयीन समयावधि में कलेक्ट्रेट परिसर के रूम नंबर 60 में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजनान्तर्गत चयनित अ.ज.जा. वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित

Text Size:
2 Views
What do you think?





