अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण समाज हरदा की आगामी कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा 29 नवंबर रविवार को आयोजित युवक युवती पालक परिचय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्य वितरण किया गया। ब्राह्मण समाज हरदा के संस्थापक अध्यक्ष पं. रजनीश शर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी एक वर्षीय कार्यकाल हेतु अध्यक्ष मनोनयन की प्रक्रिया की गई। जिसके तहत उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से पं. सुभाष पस्टारिया को आगामी 1 वर्ष के कार्यकाल हेतु संगठन का अध्यक्ष तथा पं. देवेश शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिन्हें संरक्षक कैलाश चतुर्वेदी, अशोक नेगी, प्रवीण काशिव ने माला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में सचिव उदय बेलापुरकर, हरिनारायण जोशी, जगदीश प्रसाद दुबे, राकेश जोशी, पवन शर्मा, अमृतांशु दुबे, मातृशक्ति संगठन अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जोशी, सचिव श्रीमती प्रीति गुहा, श्रीमती कीर्ति तिवारी, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती प्रीति शिकारी आदि उपस्थित रहे।
ब्राह्मण समाज की आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

Text Size:
0 Views
What do you think?






