विरोध का अलग तरीका.

 सिर पर मूंग की पोटकी रख कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान
-मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई मूंग


अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत किसानों ने 1 क्विंटल 20 किलो मूंग थैलियों में रखकर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की मांग की। किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी अशोक डेहरिया को मूंग सौंपते हुए इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में भिजवाने और जमा की रसीद देने का आग्रह किया। संघ का आरोप है कि पहले उन्हें मंडी सचिव के नाम से रसीद दी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। बाद में एसडीएम कार्यालय से अलग रसीद जारी की गई। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन पर अनावश्यक टालमटोल का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने यह भी घोषणा की कि धरने के 11वें दिन हंडिया में जल सत्याग्रह किया जाएगा।

0 Views

Leave a Reply