Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

 पुल पर फैली रेत से हादसे का खतरा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। हरदा जिले में करताना, चिचोट कुटी और बड़ी छीपानेर के बीच बने नर्मदा पुल पर एक ओर रेत फैली होने से दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पुल से गुजरने वाले बाइक सवार सामने से आ रहे बड़े वाहनों को साइड देने के दौरान रेत पर फिसलने से बाल-बाल बच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति के चलते किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। दुपहिया वाहन चालकों को खासतौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पुल संकरा होने के कारण उन्हें बार-बार किनारे होना पड़ता है, जहां रेत जमा है। वाहन चालकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर फैली रेत को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply