Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसानों की समस्याओं को लेकर चारखेड़ा में चक्काजाम, प्रशासन ने दिया आश्वासन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई अपने साथियों के साथ दोपहर 1 बजे चारखेड़ा में चक्काजाम करने पहुंचे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम संजीव कुमार नागू, नायब तहसीलदार, टीआई मुकेश गौड़ सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों की मांगों का तत्काल निराकरण किया। प्रशासन ने सभी खरीदी केंद्रों पर बड़े प्लेट कांटे शुरू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने भी जिला अध्यक्ष मोहन सांई से मोबाइल पर चर्चा कर किसानों की हर समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही। जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि प्रशासन को चार दिन का समय दिया गया है। यदि इस दौरान किसानों की शिकायतें मिलती हैं, तो सोमवार को फिर से चक्काजाम करने को बाध्य होंगे। इसके बाद मौके पर एसडीएम संजीव  नागू को किसानों की मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते समय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चुन्नीलाल रायखेरे, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, टिमरनी ब्लाक अध्यक्ष विनोद पटेल, सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, गंगाराम गुर्जर, शशिकांत वर्मा, राजू मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष मनीष रायखेरे, सत्यनारायण राजपूत, अनिल बिश्नोई, सतीश भादू, संदीप सोलंकी, नारायण सांखला सहित अन्य किसान साथी उपस्थित थे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply