Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी छात्रवृत्ति नवीनीकरण हेतु करें आवेदन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के वर्ष 2025-26 के नवीनीकरण आवेदन हेतु एमपीटास पोर्टल प्रारम्भ कर दिया गया है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग नरेन्द्र गौतम ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नवीनीकरण आवेदन हेतु 31 मई तक प्रारम्भ किया गया है। उन्होने जिले के सभी शासकीय व अशासकीय संस्थाओं में अध्ययनरत वर्ष 2025-26 के पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिये पात्र विद्यार्थियों से एमपी टास पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन ऑनलाइन करने के लिये कहा है। उन्होने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवीनीकरण आवेदनों हेतु पोर्टल वर्षभर खुला रहेगा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply