Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

साधना सप्ताह अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। समूचे प्रदेश में 2 से 8 अप्रैल के बीच शासकीय सेवकों की क्षमतावर्धन के लिए आयोजित किए जा रहे साधना सप्ताह अंतर्गत गुरूवार को जिले के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण इवने ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आईगॉट पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से शासकीय सेवकों की कार्यक्षमता एवं मानवीय क्षमताओं में वृद्धि करना है। प्रशिक्षण में अभियान अंतर्गत साधना सप्ताह क्रियान्वयन समूह का गठन, प्रशिक्षण लक्ष्य एवं विषयवस्तु, पूर्व तैयारी एवं उन्मुखीकरण, व्यक्तिगत प्रोफाइल सुधार, प्रगति की समीक्षा एवं रिर्पोटिंग की विस्तार से जानकारी दी गई।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply