Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

युवा संगम में 60 युवाओं का प्राथमिक चयन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई हरदा में गुरूवार को युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेंले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 5 कंपनियों ने भाग लेकर कुल 60 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया। मेले में कुल 105 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। युवा संगम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 युवक युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply