Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अवैध कब्जा करने वाले आरोपी को 15 दिवस का जेल वारंट जारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर सतीश राय के मार्गदर्शन में अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को अनुविभागीय अधिकारी हरदा अशोक कुमार डेहरिया ने अवैध कब्जा करने के आरोप में मोहम्मद सिराज पिता ताज मोहम्मद, निवासी जत्रापड़ाव को 15 दिवस का जेल वारंट जारी कर जेल भेजा है। एसडीएम श्री डेहरिया ने बताया कि रहटाखुर्द निवासी कृष्णाबाई की 1.210 हेक्टेयर निजी भूमि पर आरोपी मोहम्मद सिराज अवैध रूप से कब्जा कर फसल का लाभ ले रहा था। यह भूमि आवेदिका के परिवार की जीविका का एकमात्र साधन है। प्रशासन द्वारा कब्जा छोड़ने का नोटिस देने के बावजूद जब आरोपी ने भूमि खाली नहीं की, तो उसे 15 दिनों के लिए जेल वारंट जारी कर जेल भेज दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के भीतर आरोपी स्वयं अवैध कब्जा नहीं हटाता है, तो नियमानुसार उसे पुन: तीन माह की अवधि के लिए जेल भेजा जाएगा।

26 Views
What do you think?

Leave a Reply