प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक नर्मदेश्वर मंदिर, एलआईजी कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में इस माह जन्मदिन वाले पेंशनर साथियों का तिलक लगाकर और पुष्पहार से सम्मान किया गया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर संगठन की सदस्यता लेने वाले नए पेंशनरों का भी पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पेंशनर दिवस 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। बैठक के अंत में संगठन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में एचके लोहाना, आरबी गुर्जर, नंदलाल फुलरे, वीरेंद्र शुक्ला, आरएस नेगी, मदनलाल सोनी, आरएस तिलवारें, बोरा जी, सैनी सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

140 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!