अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर 2025 को जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटीÓ का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्रात: 31 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे स्थानीय घंटाघर चौक से शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा तक किया जाएगा। ‘रन फॉर यूनिटीÓ में सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं खेल प्रेमियों से सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता के पर्व में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।
184 Views





