अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के सभी पुलिस थानों में ‘एकता दौड़Ó (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत बनाना है। इस संबंध में विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों में समरसता का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर सभी पुलिस थाने स्तर पर 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से ‘एकता दौड़Ó का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं, खिलाड़ियों, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, पुलिस बल, होमगार्ड्स एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का दायित्व संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है।
31 अक्टूबर को सभी थानों में आयोजित होगी ‘एकता दौड़Ó

269 Views




