पिता की स्मृति में पुत्रों ने विभिन्न स्थानों पर दी दान राशि

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में विगत दिनों भागीरथ प्रसाद पाटिल का निधन हुआ था। उनकी स्मृति में शुक्रवार को उनके पुत्र बृजमोहन पाटिल, राजकिशोर पाटिल और कमल पाटिल द्वारा विभिन्न स्थानों पर दान राशि प्रदान की गई। दान राशि का वितरण इस प्रकार हुआ। कामधेनु गौशाला धनपाड़ा में 1100 रुपये, बजरंग मंदिर निर्माण टीटी नगर में 5100 रुपये, हरदौल बाबा मंदिर, टीटी नगर में शिव मंदिर निर्माण के लिए 5100 रुपये, रविदास मंदिर निर्माण में 2100 रुपये, खेड़ापति हनुमान मंदिर में 1100 रुपये, गुर्जर समाज भवन निर्माण में 5100 रुपये और गुर्जर समाज बर्तन समिति को 1100 रुपये। इस अवसर पर सामाजिक और ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

295 Views

Leave a Reply