हंडिया को मिली विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

क्षेत्रवासियों ने विधायक दोगने का माना आभार  
अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के अथक प्रयासों से जनभागीदारी एवं शासन के अंशदान से 21 लाख 62 हजार रुपये की राशि ग्राम हंडिया में स्थित मां नर्मदा के पवित्र व ऐतिहासिक नाभिस्थल के सौन्दर्यकरण कार्य कराए जाने हेतु स्वीकृत की गई है। पूर्व में भी हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मां नर्मदा के तट पर घाट निर्माण कार्य कराए जाने हेतु शासन से 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई थी। जिसका कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। हंडिया को पर्यटन सर्किट में शामिल करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए मां नर्मदा के तट पर विधायक निधि से जल मंच निर्माण कार्य करवाया व मां नर्मदा के नाभिस्थल के सौंदर्यकरण का कार्य भी अतिशीघ्र शुरू किया जाएगा। विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम हंडिया को दिलाई गई उक्त सौगातो के लिए जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, अरुण तिवारी, ग्राम पंचायत हंडिया सरपंच लखनलाल भिलाला, उपसरपंच शरण तिवारी, सिद्धांत तिवारी, व्यापारी संघ अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह, शशि तिवारी, विजय तिवारी, ऋतिक व्यास, कैलाश खत्री, एस.एफ.खत्री, अनुशासन तिवारी सहित समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

361 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!