मशरुम का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन विषय पर हुई कार्यशाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में आज इको क्लब के तत्वधान से मशरुम का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन विषय की इंटर्नशिप के समापन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. सुनील बौरासी ने पीएम इंटर्नशिप योजना की जानकारी दी एवं मशरुम के औद्योगिक उत्पदन इंटर्नशिप जो की फरवरी माह में शुरू की गई थी जिसमे मशरुम उत्पंदन की बारीकी से परिचित करवाया। डॉ. बौरासी ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम भूमि स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त किया जाता है। इसी क्रम में डॉ.सदिया पटेल ने पर्यावरण संतुलन एवं रासायनिक उर्वरको के प्रयोगों के दुष्प्रभाव एवं भूमि की बढती अम्लीयता पर प्रकाश डाला। आधुनिक समय में बढ़ती जन्संसंख्या के लिए भोजन जुटाना सबसे बड़ी चुनौती है। खाद्य आपूर्ति के लिए हमें सभी संभव विकल्प तलाशने पड़ेंगे। इसमें मशरुम उत्पादन प्रमुख है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जेके जैन ने आने उद्बोधन में डॉ.आनंद वर्मा की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे वर्कशॉप का आयोजन करवाने का आश्वासन दिया।  हरदा डिग्री कॉलेज से पधारे आनंद वर्मा सहायक प्राध्यापक ने पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मशरुम उत्पादन की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं रखरखाव आदि की जानकारी दी। विषाक्त मशरुम आदि पहचान, मार्केटिंग आदि विषयो को समझाया।  इस अवसर पर डॉ. संजीत सोनी, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, श्रीमती शीला खले, श्रीमती नीता गौर, डॉ. महेंद्र सिंह तडवाल, धर्मेन्द्र जमरा, डॉ. संजय पटवा,  डॉ. पंकज खेरनार, डॉ. ज्योति काशिव, डॉ.श्रीकांत गंगवार, श्रीमती मुग्धा गद्रे, डॉ. दुर्गेश नंदनी अग्रवाल, डॉ. बेबी चावला, अभिषेक नागपुरे एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित था। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

223 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!