नवनिर्मित मंदिर में हुई मां नर्मदा की प्राण-प्रतिष्ठा  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

श्रीजम्भेश्वर मां नर्मदा सेवा आश्रम पलासनेर में  तीन दिवसीय कार्यक्रम  
 अनोखा तीर, हरदा। श्रीजम्भेश्वर मां नर्मदा सेवा आश्रम पलासनेर में मां नर्मदा का भव्य मंदिर बनाया गया है। मंदिर में मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापना के लिए 4 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसका समापन गुरुवार को हुआ। आयोजन से जुड़े अवध विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम का समापन हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि आश्रम में समाज के विभिन्न लोगों और नर्मदा भक्तों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में मां नर्मदा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। सुबह हवन यज्ञ और मां नर्मदा की महाआरती की गई। इसी तरह शाम पांच बजे भी मां नर्मदा की महाआरती करने के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजित किए गए हवन में जोड़ों व अन्य लोगों ने आहूतियों छोड़ी। सभी ने मां नर्मदा और श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों नर्मदा भक्त शामिल हुए।

502 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!