कांगे्रस ने मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मंत्री प्रहलाद पटेल ने पिछले शनिवार को राजगढ़ जिले के सुठालिया में एक जनसभा में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि लोगों को केवल समाज से लेने की आदत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भिखारियों की फौज इक_ा करने से समाज कमजोर होता है। इसी बयान के विरोध में गुरूवार को नारायण टॉकीज चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंका।  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा कि प्रहलाद पटेल चुनाव के दौरान घर-घर जाकर वोट मांगते थे। अब जीतने के बाद उन्हीं लोगों को भिखारी कह रहे हैं। उन्होंने भाजपा से ऐसे नेताओं को पार्टी से निकालने की मांग की।
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने पुतला जलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की थी। कई पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी मौजूद थे। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से ही रणनीति बना रखी थी। उन्होंने कैंट रोड की एक दुकान में पुतला छिपा रखा था। एक कार्यकर्ता ने वहीं पुतले को आग लगाकर चौराहे पर ला दिया।

301 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!