अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनभागीदारी योजना के तहत स्वीकृत राशि से हरदा शहर के 2 चौराहों पर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि इंदौर रोड स्थित हनुमान मंदिर चौराहा और दधीचि चौराहों का इस योजना के तहत चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल भी लगवाए जाएंगे। संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी कि प्रत्येक चौराहे पर लगभग चार लाख रुपए लागत के विकास कार्य कराए जाना प्रस्तावित है। इसमें से 2 लाख रुपए जनभागीदारी योजना से स्वीकृत किए जाएंगे, तथा शेष 2 लाख रुपए नागरिकों की भागीदारी और अन्य मद से एकत्र कर चौराहों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों चौराहों का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण होने से शहर के नागरिकों का इन चौराहों से आवागमन आसान होगा।
291 Views

